New Zealand vs Pakistan T20I Series: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम को घोषणा कर दी है। माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) को इस सीरीज के न्यूजीलैंड का कप्तान बनाया गया है। पिछले साल पाकिस्तान दौरे पर ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी की थी और सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई थी। 

Advertisement

ब्रेसवेल को मिचेल सैंटनर की गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो आईपीएल प्रतिबद्धताओं के लिए डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र के साथ भारत में होंगे।

Advertisement

ब्रेसवेल ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट लिए और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ फाइनल में तूफानी अर्धशतक लगाया और गेंदबाजी में विराट कोहली और अक्षर पटेल का अहम विकेट लिया। 

सिलेक्टर्स ने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए काइल जैमीसन और विल ओ'रुर्के को केवल सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए ही टीम में शामिल किया है। मैट हेनरी जो चोट के चलते भारत के खिलाफ फाइनल में नहीं खेल पाए थे, चौथे और पांचवें टी-20 मैच के लिए टीम में वापसी करेंगे। 

बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं जबकि स्पिनर ईश सोढ़ी ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद वापसी की है। केन विलियमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलने वाले बेवोन जैकब्स भी आईपीएल के चलते टीम का हिस्सा नहीं है। 

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 6 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होने वाले पहले मैच से शुरू होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स (चौथा और पांचवां मैच), मिच हे, मैट हेनरी (चौथा और पांचवां मैच), काइल जैमीसन (पहले तीन मैच), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, विल ओ'रूर्के (पहले तीन मैच), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार