28 सितंबर। भले ही धोनी को दुनिया का बेहतरीन कप्तान माना जाता है। धोनी की कप्तानी मे एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलना चाहता है। लेकिन दुनिया का एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो वनडे में धोनी को नहीं बल्कि रिकी पोंटिंग को बेस्ट कप्तान मानता है।
Advertisement
आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज माइकल हसी ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया है। इंटरव्यू में माइकल हसी ने पूछा गया कि वनडे में कप्तान के तौर पर रिकी पोंटिंग और धोनी में से कौन बेस्ट है।
इस सवाल का जबाव देते हुए माइकल हसी ने अपने हमवतन रिकी पोंटिंग का नाम लिया है। गौरतलब है कि माइकल हसी जब इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे थे तो कप्तान रिकी पोंटिंग थे।
वहीं माइकल हसी आईपीएल में धोनी की कप्तानी में भी खेल चुके हैं। जब माइकल हसी सीएसके की टीम का हिस्सा थे तो उस दौरान धोनी ही उनके कप्तान थे।