टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले में रोवमैन पॉवेल ने वानखेड़े के फैंस को यादगार तोहफा दिया। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने ऐसा छक्का जड़ा कि हर कोई दंग रह गया। गेंद सीधे स्टेडियम की दूसरी टियर में जा गिरी और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के चौथे मुकाबले में सोमवार (23 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज आमने-सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ब्रैंडन किंग (9) और कप्तान शाई होप (14) पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए।

Advertisement

इसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाला ही नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोल दिया। दोनों ने मिलकर सिर्फ 52 गेंदों में 122 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया।

इसी दौरान पारी के 13वें ओवर में डिओन मायर्स गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर पॉवेल ने लंबा कदम आगे बढ़ाया और पूरी ताकत के साथ शॉट खेला। गेंद हवा में उठी और सीधे दूसरी टियर में जाकर गिरी। ब्रॉडकास्टर्स ने बताया कि यह छक्का पूरे 106 मीटर लंबा था। वानखेड़े में बैठे फैंस इस शॉट को देखकर हैरान रह गए।

VIDEO:

पॉवेल ने 32 गेंदों में 58 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के थे। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 254 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
जिम्बाब्वे (Playing XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (Playing XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार