आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीजन इवेंट में फैंस को शानदार और मजेदार पल देखने को मिला। पुराने और नए खिलाड़ियों का मेल इस इवेंट की खास बात रहा। इसी दौरान एक ऐसा मोमेंट आया जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार (22 मार्च) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में ‘रोर 2026’ नाम से एक खास प्री-सीजन इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एक साथ नजर आए और मैदान पर पुरानी यादें ताजा होती दिखीं।

Advertisement

इस दौरान सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी नेट्स में एक दूसरे और मौजूदा टीम के युवा खिलाड़ियोंं खिलाफ खेलते नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें टीम के पूर्व खिलाड़ी एक साथ दिखाई दिए। इस फोटो में अंबाती रायुडू, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे बड़े नाम शामिल थे।

इसी इवेंट के दौरान सबसे मजेदार पल तब देखने को मिला जब टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ दिया। गेंद बाउंड्री पार होते ही विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खुलकर हंसते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। इसके बाद टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी मैदान में उतरेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

44 साल के महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इस सीजन में चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे। उनके करियर को देखते हुए फैंस के बीच यह चर्चा भी तेज है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं और उनका अनुभव टीम के लिए आज भी बेहद अहम माना जाता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार