IPL 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है, ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जगह किसी और टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे या नहीं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि तो आपको बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने इस पर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

दरअसल, माइकल वॉन का मानना है कि अगले साल रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे और वो चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो जाएंगे। इतना ही नहीं, माइकल वॉन ने तो ये तक कह दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा को अपनी टीम की कैंप्टेंसी भी सौंप देगी। 

Advertisement

माइकल वॉन हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में नज़र आए। यहां उन्होंने रोहित शर्मा पर ये बोल्ड प्रेडिक्शन दिया। वो बोले, 'क्या वो (रोहित शर्मा) चेन्नई जाएंगे? क्या वो धोनी की जगह लेंगे? ऋतुराज गायकवाड़ इस साल सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। ये अगले साल रोहित के लिए जगह संभालने (कैंप्टेंसी) का एक तरीका हो सकता है। मैं उन्हें चेन्नई में देखता हूं।'

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने अचानक रोहित शर्मा को कैंप्टेंसी से हटाने का फैसला किया था। उन्होंने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कैंप्टेंसी की पॉजिशन सौंपी। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन से पहले अचानक कैंप्टेंसी से हटने का फैसला किया और फिर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया।

Also Read: Live Score

ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगामी समय में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हैं या नहीं। ये भी जान लीजिए कि आने वाला समय मुंबई इंडियंस के लिए काफी मुश्किल भरा होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले एमआई अपने सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी रिटेन कर पाएगी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, और जसप्रीत बुमराह के बीच रोहित शर्मा को चुनती है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार