आईपीएल के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से हुआ। इस मैच में कोलकाता के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दम पर टीम ने आरसीबी को 9 विकेट से हराया।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी की टीम ने कुछ बड़े फेरबदल किए और 2 नए चेहरों को मौका दिया। पहले श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वनिन्दू हसरंगा तो वही दूसरे भारत के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत।

Advertisement

केएस भरत से पहले आरसीबी के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डी विलियर्स टीम की विकेटकीपिंग कमान संभालते थे लेकिन टीम के कोच माइक हेसन ने कहा है कि वो नहीं चाहते  कि विकेटकीपिंग के कारण एबी डी विलियर्स पर कोई भी दबाव आए। गौरतलब है कि मिस्टर 360° अब ज्यादा क्रिकेट खेलते नहीं है और वो लगभग 4 महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे है इसलिए आरसीबी की टीम नहीं चाहती कि टूर्नामेंट के बीच में एबी डीविलियर्स को लेकर उन्हें कोई भी परेशानी हो।

एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेसन ने कहा,"आपने देखा होगा कि एबी डी विलियर्स के हाथों में ग्लव्स नहीं था। हमें एबी डीविलियर्स के की जगह किसी और को देखना पड़ा। वह हमारे लिए काफी अहम खिलाड़ी है और कही न कही हम उनसे विकेटकीपिंग करवा के कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते।"

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 19 ओवरों में 93 रनों पर ढ़ेर हो गयी। जवाब में कोलकाता की ओर से शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर के दम पर टीम ने मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार