MIL vs MSG, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 18वां मुकाबला बीते रविवार, 02 अगस्त को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां MI London ने Manchester Super Giants को 45 रनों से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो राशिद खान (Rashid Khan) रहे जिन्होंने विकेटों का पंजा खोलकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

Advertisement

लंदन के मैदान पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर एमआई लंदन को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए। उनके लिए विल जैक्स और निकोलस पूरन ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। विल जैक्स ने 31 गेंदों पर 62 रन ठोके, वहीं निकोलस पूरन ने 28 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली।

बात करें MSG के गेंदबाज़ों की तो जोश टंग सबसे सफल बॉलर रहे जिन्होंने अपनी 20 गेंदों पर सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा नूर अहमद ने 20 गेंदों पर 40 रन देकर 2 विकेट लिए और लियाम डॉसन ने 15 गेंदों पर 33 रन खर्च करके एक सफलता हासिल की।

यहां से अब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 184 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए कैप्टन एडेन मार्करम ने एक छोर संभाला और 26 गेंदों पर 7 चौके 1 छक्का लगाकर 50 रन बना दिए। हालांकि उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला जिस वज़ह से पूरी टीम 95 गेंद ही मैदान पर टिक पाई और 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तो ऐसे MI London ने ये मुकाबला 45 रनों से जीता।

गौरतलब है कि MIL के लिए राशिद खान ने गेंद से जादू बिखेरा और 20 गेंदों पर महज़ 17 रन देकर 5 विकेट चटका दिए। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए POTM अवॉर्ड मिला है। उनके अलावा टॉम करन ने 2 विकेट झटके और ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन और नाथन सॉटर ने एक-एक विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: MI London ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर दूसरी पॉजिशन पर पहुंच गई है। उनके नाम 5 मैचों में 3 जीत के साथ 12 अंक दर्ज है। बात करें अगर Manchester Super Giants की तो वो पॉइंट्स टेबल पर पांचवीं पॉजिशन पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अपने पांच मैच खेलकर 2 जीते और 8 अंक हासिल किए। बात करें टेबल टॉपर की तो वो ट्रेंट रॉकेट्स हैं। उनके नाम 5 मैचों में 4 जीत और 16 अंक दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार