भारत में जन्मे अमेरिका के बल्लेबाज मिलिंद कुमार (Milind Kumar ODI Century) ने मंगलवार (24 सितंबर) को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़कर गजब रिकॉर्ड बना दिया। मिलिंद अमेरिका की जीत के हीरो रहे औऱ उनकी शतकीय पारी के दम पर टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू 2023-27 के मैच में 339 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

Advertisement

दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर ने अपना पहला वनडे शतक जड़ते हुए 110 गेंदों  155 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के जड़े। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

वनडे के 53 साल के इतिहास में मिलिंद कुमार पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 155 रन की व्यक्तिगत पारी खेली है। इस फॉर्मेट में अभी तक खेलने वाले 4773 खिलाड़ियों में कोई भी खिलाड़ी इस स्कोर को नहीं बना पाया था। 63 बार ऐसा  हुआ है जब खिलाड़ी 150 से 159 रन के बीच में आउट हुए हैं। लेकिन कोई भी 155 रन का निजी स्कोर नहीं बना पाया था। 

मिलिंद की इस पारी के बाद अब वनडे इतिहास में कम से कम एक बार 0 से 164 रन तक की व्यक्तिगत पारी खेली गई है। अब 165 रन का स्कोर है, जो वनडे में किसी खिलाड़ी द्वारा नहीं बनाया गया है। 

कौन है मिलिंद कुमार

Advertisement

दिल्ली में जन्मे मिलिंद ने भारत के घरेलू क्रिकेट में दिल्ली, सिक्किम और त्रिपुरा । 2018-19 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने आठ पारियों में 1331 रन बनाए थे, जिसमें छह शतक जड़े थे। वह 2014 और 2019 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला। मिलिंद 2021 में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमेरिका चले गए थे। वहीं वह मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेले थे। मिलिंद 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की टीम का हिस्सा थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार