13 नवंबर (CRICKETNMORE):  ईश्वर चौधरी और विपुल शर्मा के दो-दो विकेटों की बदौलत सिक्किम ने यहां जारी रणजी ट्रॉफी के राउंड-2 प्लेट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को मेजबान नागालैंड के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Advertisement

नागालैंड ने अपने दूसरी पारी में 97 रन के अंदर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं और वह सिक्किम के स्कोर से अभी 98 रन पीछे है, जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। दिन का खेल समाप्त होने के समय के.बी. पवन 93 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 61 और मुगवी वोत्सा चार रन बनाकर नाबाद लौटे। सिक्किम के लिए ईश्चर और विपुल ने दो-दो जबकि ली योंग लेप्चा एक विकेट हासिल कर चुके हैं। 

Advertisement

नागालैंड ने अपनी पहली पारी में 179 रन बनाए थे जबकि सिक्किम ने अपनी पहली पारी में मिलिंद कुमार (224) के दोहरे शतक की मदद से 374 रन का मजबूत स्कोर बनाया था।

नागालैंड के लिए पवन सुयाल ने 108 रन पर सर्वाधिक सात विकेट जबकि तहमीद रहमान को दो और इमलीवती लेमतुर को एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार