टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जितवाने वाले उन्मुक्त चंद  (Unmukt Chand) अमेरिका में शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्मुक्त चंद ने 28 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया और अपने पैर अमेरिका में पसारे और अब तक उनका यह फैसला सभी भी साबित हो रहा है।

Advertisement

यूएसए माइनर लीग क्रिकेट में उन्मुक्त चंद का बल्ला गरज रहा है और आंकड़े इस बात की गवाही भी देते दैं। सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए माइनर लीग क्रिकेट में अबतक उन्मुक्त चंद ने 8 मैचों में 60.80 की औसत के साथ 304 रन बनाये हैं। उन्मुक्त चंद का स्ट्राइक रेट भी 113 से अधिक का है। 

Advertisement

उनमुक्त चंद के बल्ले से अब तक कुल 10 छक्के और 30 चौके निकल चुके हैं। वहीं उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन का रहा है। बता दें कि यूएसए माइनर लीग अमेरिकी टूर्नामेंट में कुल 27 टीमें भाग ले रही हैं। गोल्डन स्टेट ग्रिजलीज के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान भी उन्मुक्त चंद का बल्ला जमकर गरजा था।

हालांकि, इस लीग की शुरुआत उनके लिए कुछ खास नहीं रही थी और अपने पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन, अब अपनी इस धमाकेदार वापसी के दमपर इस बल्लेबाज ने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार