वनडे क्रिकेट में अब शतक बनाना पहले के मुकाबले उतना मुश्किल नहीं है। पहले के जमाने में जहां मैदान का आकार बड़ा होता था और पिच गेंदबाजों के लिए भी मददगार होती थी, आजकल माहौल बदल चुका है मैदानों का आकार पहले से छोटा हो गया है और पावरप्ले के कारण बल्लेबाजी पहले से तो आसान हुई है। कुछ बल्लेबाजों ने जहां वनडे में कई शतक बनाए, वहीं कुछ दिग्गज बल्लेबाज इस फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं बना सके। आइए उनमें से 3 दिग्गज क्रिकेटर पर एक नजर डालते हैं।

Advertisement

मिस्बाह-उल-हक: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने एक दशक से अधिक समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला, लेकिन इसके बावजूद वह एकदिवसीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं बना सके। मिस्बाह ने 162 वनडे मुकाबले खेले जिसमें 43.41 की औसत से 6947 रन बनाए उनका बेस्ट स्कोर 96 है।

Advertisement

ड्वेन स्मिथ: वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ लिमिटेड ओवरों के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी रहे हैं। पूरे टी20 क्रिकेट में 7000 से अधिक रन बनाने के बावजूद, वह एकदिवसीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं बना सके। ड्वेन स्मिथ ने 105 वनडे खेले जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 97 है।

एल्विन कालीचरण: वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज एल्विन कालीचरण के नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक हैं लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका एक भी शतक नहीं है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 31 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 6 अर्धशतक बनाए। वनडे क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 78 का था।

Advertisement

अगर वनडे क्रिकेट की बात करें तो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। इस प्रारूप में सचिन के नाम 49 शतक हैं। उनके बाद विराट कोहली आते हैं, जिनके नाम इस समय वनडे में 43 शतक हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार