पिछले काफी समय से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स विराट कोहली और बाबर आज़म के बीच तुलना करते रहे हैं जबकि कुछ लोगों का मानना है कि विराट कोहली इस समय बाबर आज़म से कई आगे हैं। इसी तुलना को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने भी अपनी राय रखी है। मिस्बाह को लगता है कि विराट कोहली की महानता की तुलना पाकिस्तान के स्टार बाबर आजम से करने का कोई मतलब नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बाबर ने कोहली की तुलना में बहुत कम क्रिकेट खेला है और फिलहाल दोनों के बीच कोई तुलना संभव नहीं है। 46 वनडे शतकों के साथ, कोहली इस प्रारूप में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस समय 73 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा दिए हैं। वहीं, बाबर आज़म इस समय नंबर 1 वनडे बल्लेबाज हैं और कई लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि दोनों में से कौन बेहतर बल्लेबाज है।

Advertisement

Paktv.tv से बात करते हुए मिस्बाह ने कहा, “कोहली ने बहुत क्रिकेट खेली है, बाबर अभी शुरुआत कर रहा है। बाबर जब विराट जितना क्रिकेट खेल लेगा तो आप तुलना कर सकते हैं। कोहली ने ज्यादा क्रिकेट खेली है और फिलहाल उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। हां, बाबर एक क्लास खिलाड़ी है और वह भविष्य में कोहली के समान चीजें हासिल कर सकता है, लेकिन फिलहाल, दोनों के बीच तुलना का कोई मतलब नहीं है क्योंकि ये बाबर के लिए सिर्फ एक शुरुआत है।"

आगे बोलते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, "बाबर पाकिस्तान के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। वो न केवल शीर्ष वनडे बल्लेबाज है, बल्कि सभी प्रारूपों में शीर्ष पांच बल्लेबाजों में भी शामिल है। टेस्ट क्रिकेट में हमारे खराब परिणाम रहे हैं, लेकिन अकेले बाबर इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। उन्हें निशाना बनाया गया और उनकी कप्तानी पर सवाल उठाया गया जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार