19 नवंबर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आउट करने के लिए गेंद को सही जगह पर या ऑफ स्टंप्स के ऊपर रखना महत्वपूर्ण होगा। स्मिथ ने इस साल एशेज सीरीज में 774 रन बनाए थे और अब वह पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

क्रिकइंफो ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, "जहां तक स्मिथ की बात है तो विश्व के टॉप बल्लेबाजों के लिए एक गेंदबाज को सही जगह पर गेंद रखना होगा। हमारे गेंद इस समय अपनी रणनीतियों को सही से लागू कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इससे दबाव बनाने में सक्षम होंगे।"

उन्होंने कहा, "यह मायने नहीं रखता है कि एक अच्छा बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है। मायने यह रखता है कि आप ज्यादा से ज्यादा गेंद को उस एरिये में रखें, जिससे कि दबाव बनाया जा सके और बल्लेबाज आपको सम्मान दे और फिर आप उन्हें गलती करने के लिए मजबूर करें।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार