24 अक्टूबर, (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने एक बेहद ही खौंफनाक खुलासा अपनी आत्कथा 'रेज़िलेंट' में किया है। अपने आत्मकथा में मिचेल ने शेन वॉटसन को लेकर बेहद गंभीर खुलासा किया है जो वॉटसन के लिए मुसीबत खड़ा कर सकती है।

4G से भी ज्यादा स्पीड है धोनी, रॉस टेलर को इस तरह से किया स्टंप

Advertisement

अपने आत्मकथा में मिचेल ने लिखा है कि साल 2000 में ऑस्टेलिया क्रिकेट ऐकेडमी में मैं और शेन वॉटसन काफी अच्छे दोस्त थे। उस दौरान हम टीवी पर “नेबर्स” देखते थे। “नेबर्स” देखने के क्रम में जब ब्रेक आया करता था तो हम दोस्तो के साथ मिलकर मस्ती किया करते थे।

विराट कोहली ने आखिरकार इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे, वनडे में किया ये कमाल

Advertisement

इसी दौरान एक दिन मुझे कई लोगों ने पकड़कर जमीन पर घसीटना शुरु कर दिया और बाथरूम के टॉयलेट में मेरा सिर फंसा दिया था। जिसके बाद में काफी गुस्से में आ गया था। मुझे उस पल लगा कि जिसने ये हरकत की है मैं उसे मारूंगा।

लेकिन जब मैंने देखा कि वॉटसन ने मेरा सिर पकड़ा हुआ है तो वॉटसन था। मैं काफी गुस्से में था मैं वॉटसन को मारना चाहता था।

लेकिन उसी पल मैंने सोचा शेन मेरा दोस्त है और मैं कैसे इसपर हाथ उठा सकता हूं। इस घटना के बाद मैं काफी खराब महसूस कर रहा था लेकिन समय के साथ इस घटना को मैं भूल गया।

आखिरी 2 वनडे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, दिग्गज की हुई छुट्टी

गौरतलब है कि मिचेल जॉनसन ने ऐसी ही कई बातों का खुलासा अपने आत्मकथा “रेजिलेंट” में किया है जो सोमवार को रिलीज हुआ है।

वीडियो: धोनी और कोहली ने जसप्रीत बुमराह के साथ किया ऐसा हैरान करने वाला बर्ताव

Advertisement

मिचेल जॉनसन की आत्मकथा में कई यादगार घटनाओं का विवरण और साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में स्लैजिंग को लेकर भी कई खिलासे किए गए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार