पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य शतक के बेहद करीब पहुंच चुके थे, लेकिन तभी मिचेल मार्श ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच लेकर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया।

Advertisement

मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में रविवार (19 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 का 29वें मुकाबले में एक दिल तोड़ देने वाला पल देखने को मिला। पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्य इस सीजन अपने पहले शतक के बेहद करीब थे, लेकिन मिचेल मार्श ने उनके सपने को अधूरा छोड़ दिया।

दरअसल, पंजाब की पारी के दौरान प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 182 रन की विशाल साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि दोनों शतक जड़ सकते हैं।

इसी बीच पारी के 15वें ओवर में जब प्रियांश 93 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में एक लंबा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद सीधा बाउंड्री के पार जाती हुई नजर आ रही थी, लेकिन वहां तैनात मिचेल मार्श ने कमाल की टाइमिंग दिखाते हुए हवा में उछलकर शानदार कैच लपक लिया। यह कैच लेते समय मिचेल मार्श का पैर बाउंड्री कुशन से बस कुछ इंच ही दूर था।

अंपायर ने इस कैच को थर्ड अंपायर के पास भेजा, जहां रिप्ले में साफ हुआ कि यह एक क्लीन कैच था। इसके साथ ही प्रियांश आर्य की 37 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी का अंत हो गया और वह अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। प्रियांश आर्य (93) और कूपर कोनोली (87) की शानदार पारियों ने टीम को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार