Mitchell Marsh Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) शुक्रवार, 31 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले (AUS vs IND 2nd T20) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि मिचेल मार्श के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि टी20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ी ही कर पाए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 77 मैचों की 73 पारियों में 1 सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी के दम पर कुल 1,996 टी20 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बैट से 171 चौके और 101 छक्के निकले।

Advertisement

यहां से अगर मार्श मेलबर्न के मैदान पर दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ सिर्फ 4 रन भी बनाते हैं तो भी वो टी20I फॉर्मेट में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। जान लें कि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल ने ही ये कारनामा किया है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन

डेविड वॉर्नर - 110 मैचों में 3,277 रन

एरोन फिंच - 103 मैचों में 3,120 रन

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल - 124 मैचों में 2,833 रन

मिचेल मार्श - 77 मैचों में 1996 रन

शेन वॉटसन - 58 मैचों में 1,462 रन

Advertisement

ये भी जान लीजिए की मौजूदा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में खेला गया था जो कि बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। ऐसे में क्रिकेट फैंस यही उम्मीद करेंगे कि मेलबर्न के मैदान पर एक पूरा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिले।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3-5), टिम डेविड, बेन डवारशुइस (गेम 4-5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1-2), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3-5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, तनवीर सांघा,  एडम जाम्पा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार