दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अभी तक अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है जिसमें से वो सिर्फ एक जीत पाए है और 4 में हार मिली है। इसके अलावा दिल्ली मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से परेशान है। मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और मिचेल मार्श चोटों के कारण नहीं खेल रहे हैं। मुकेश और मार्श दोनों हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हैं, जबकि कुलदीप ग्रोइन निगल के कारण टीम से बाहर हैं। ये तीनों खिलाड़ी कब तक वापसी करेंगे इस पर दिल्ली के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। प्रवीण ने यह बात दिल्ली को मुंबई के खिलाफ मिली 29 रन की हार के बाद कही थी।
आमरे ने कहा कि, "हमारे कुछ खिलाड़ी घायल हैं और चिंता के संकेत मिचेल मार्श को लेकर हैं। वह स्कैन के लिए गए हैं और फिजियो हमें एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। तब हमें पता चलेगा कि सही स्थिति क्या है। वह (पूरा सीजन खेल सकते है) या नहीं, यह रिपोर्ट पर निर्भर करता है। हमें जीतना शुरू करना है लेकिन कुछ चोटों के कारण हमें झटका लगा है। पहले गेम में ईशांत (शर्मा) दो ओवर नहीं फेंक सके। तभी मुकेश घायल हो गए। कुलदीप ने तीन मैच नहीं खेले हैं। मार्श को हैमस्ट्रिंग चोट है। वे हमारे मुख्य खिलाड़ी हैं और जो भी [उनके लिए] आते हैं, वे उतने प्रभावी नहीं हैं क्योंकि वहां ए खिलाड़ी बनाम बी खिलाड़ी जैसा है।"
आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने सिल्ली को 29 रन से हराकर इस सीजन में अपनी जीत का खाता खोला है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना पायी। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खलील अहमद की जगह कुमार कुशाग्र को खिलाया।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
Also Read: Live Score
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह।