भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) और एशेस सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में मिचेल मार्श, मार्कस हैरिस औऱ मैट रैनशॉ को जगह मिली है। 

Advertisement

बता दें कि मार्श ने अपना आखिरी मैच साल 2019 में खेला था। शेफील्ड शील्ड में 601 रन बनाने वाले 30 वर्षीय हैरिस की भी वापसी हुई है। हालांकि 945 रन बनाने वाले कैमरून बैनक्रॉफ्ट को सिलेक्टर्स ने नजरअंदाज किया है।

Advertisement

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल के लिए 28 मई तक ऑस्ट्रेलिया को फाइनल 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करनी होगी। 

लांस मॉरिस चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं भारत दौरे पर टीम का हिस्सा रहे एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मिचेल स्वेपसन और मैट कुहनेमन को जगह नहीं मिली है। 

विकेटकीपिंग में एलेक्स कैरी के बैकअप के तौर पर जोश इंगलिस को मौका मिला है। स्पिन गेंदबाजी में नाथन लियोन के साथ टॉड मर्फी का भी विकल्प है। मर्फी ने भारत दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज खेलनी है। जिसका पहला मैच 20 जून से एजबेस्टन में खेला जाएगा। फिर लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट आयोजित होगी। इशके बाद आखिरी 3 टेस्ट के लिए दोबारा टीम का ऐलान किया जाएगा। 

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और पहले दो एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (विकेटकीपर) , मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार