Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने मंगलवार (19 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते 57 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के जड़े। पारी के आखिरी ओवर में वह रनआउट होकर पवेलियन लौटे और अपना शतक पूरा नहीं कर सके। 

Advertisement

पहली बार ऐसा हुआ ऐसा

Advertisement

मार्श आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो 90 से 99 के स्कोर के बीच दो बार रनआउट होकर पवेलियन लौटे हैं। इससे पहले इस सीजन ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 90 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए थे। उनके अलावा इस अनचाही लिस्ट में मनविंदर बिसला, विराट कोहली और क्रिस गेल इस लिस्ट में शुमार हैं। 

केएल राहुल को पीछे छोड़ा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में लखनऊ के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में मार्श पहले नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले 2024 में लखनऊ में केएल राहुल ने 76 रन की पारी खेली थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस पारी के साथ ही मार्श ने हेनरिक क्लासेन को पछाड़कर मार्श ने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर लिया है। उनके 13 पारियों में 43.31 की औसत से 563 रन हो गए हैं। वहीं क्लासेन के नाम 13 पारी में 555 रन दर्ज हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार