IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए RCB के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बारिश से प्रभावित मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में बड़ा स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला गुरुवार (7 मई) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के चलते मैच प्रभावित हुआ, जिसके बाद ओवरों में कटौती करते हुए मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श ने युवा बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 56 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई। अर्शिन कुलकर्णी ने 24 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि दूसरी तरफ मार्श लगातार आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे।
इसके बाद निकोलस पूरन ने भी मार्श का अच्छा साथ निभाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 70 रन जोड़े। मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 111 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। वहीं पूरन ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए।
आखिरी के ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंदों में नाबाद 32 रन ठोक दिए, जिसके चलते लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। DLS नियम के तहत अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीमें इस मैच के लिए
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।