Mitchell Santner 300 International Match: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (NZ vs WI 5th ODI) बुधवार, 22 जुलाई को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया। वो अब न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटरों की एलीट लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।
दरअसल, मिचेल सेंटनर ने बारबडोस के मैदान पर अपने इंटरनेशनल करियर का 300वां मुकाबला खेला है और अब वो न्यूजीलैंड के लिए 300 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ रॉस टेलर, डेनियल विक्टोरी, ब्रैंडन मैक्कुलम, स्टीफन फ्लेमिंग, टिम साउदी, केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल और नाथन एस्टल ने ये कारनामा किया।
बताते चलें कि न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सर्वाधिक मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड महान रॉस टेलर के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में 450 मुकाबले खेले।
मिचेल सेंटनर का इंटरनेशनल करियर: 34 वर्षीय मिचेल सेंटनर मौजूदा समय में न्यूजीलैंड टीम के लिए ODI और T20I कैप्टन की भूमिका निभा रहे हैं। ये हरफनमौला खिलाड़ी अपने देश के लिए अब तक 33 टेस्ट, 129 वनडे और 138 टी20 मुकाबले खेल चुका है। ध्यान दें कि सेंटनर के नाम टेस्ट में 1089 रन और 80 विकेट, वनडे में 1648 रन और 139 विकेट, और टी20 में 1108 रन और 142 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में खेला गया पांचवां वनडे मुकाबला मेजबान वेस्टइंडीज ने 47.3 ओवर में 269 रन बनाकर 2 विकेट से जीता। हालांकि इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने ये सीरीज 3-2 से जीतकर अपने नाम की है। इस सीरीज के सबसे बड़े हीरो न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज़ जेडन लेनोक्स रहे जिन्होंने 5 मैचों में 14 विकेट झटके। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।