इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले न्यूज़ीलैंड के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कीवी टीम ने अपनी टेस्ट टीम में मिचेल सैंटनर को शामिल कर लिया है। सैंटनर IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय लगी कंधे की चोट से उबर चुके हैं और वो शनिवार को इंग्लैंड भी पहुंच गए। अब वो गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

Advertisement

34 साल के सैंटनर को पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट और बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। स्कैन में पता चला था कि उन्हें कंधे की चोट लगी है, जिसके लिए उन्हें एक महीने के रिहैब की ज़रूरत होगी। न्यूज़ीलैंड ने कहा था कि सैंटनर की चोट पर नज़र रखी जाएगी, ताकि उन्हें ओवल और ट्रेंट ब्रिज में होने वाले दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया जा सके।

Advertisement

हालांकि, अब सैंटनर टीम के साथ जुड़ गए हैं तो शायद वो पहले टेस्ट में ही खेलते हुए नजर आ जाएं या फिर टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई रिस्क ना लेकर उन्हें दूसरे टेस्ट में उतारने के बारे में सोच सकता है। सैंटरन स्पिनिंग ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की जगह लेंगे। फॉक्सक्रॉफ्ट ने आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 98 रन बनाए थे, लेकिन अब वो जल्दी घर लौट रहे हैं।

बता दें कि इस हफ़्ते की शुरुआत में, न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को तीन दिन के अंदर ही एक पारी से हरा दिया था। इस मैच में नाथन स्मिथ ने आठ और ब्लेयर टिकनर ने छह विकेट लिए थे। फॉक्सक्रॉफ्ट ने सिर्फ़ एक ओवर गेंदबाज़ी की, जबकि डेरिल मिचेल ने अपनी मीडियम-पेस गेंदबाज़ी से टीम में योगदान दिया। मैट हेनरी हैमस्ट्रिंग में हल्की खिंचाव की वजह से ये मैच नहीं खेल पाए।

टीम:

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ज़ैक फ़ोल्क्स, डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स (आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए 16वें ट्रैवलिंग रिज़र्व), नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन और मिचेल सैंटनर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार