Fastest To Reach 700 International Wickets: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

दूसरे दिन के खेल के दौरान स्टार्क ने ओपनिंग बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को आउट कर अपने विकेट का खाता खोला। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशऩल क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लिए। खास बात यह है कि स्टार्क ने यह कारनामा अपने बर्थडे वाले दिन किया। 

Advertisement

700 इंटरनेशनल विकेट

स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे और दुनिया के 18वें गेंदबाज बन गए हैं। उनके अब तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 287 मैच की 373 पारियों में 700 विकेट हो गए हैं। वसीम अकरम और चमिंडा वास के बाद वह तीसरे बांए हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

ब्रैट ली को छोड़ा पीछे

स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 700 विकेट लेने के मामले में हमवतन ब्रैट ली को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टार्क ने 373 पारियों में यह कारनामा किया है, वहीं ली ने इसके लिए 381 पारियां खेली थी। 308 पारियों के साथ मुथैया मुरलीधरन पहले नंबर पर हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 654 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 232 रन, कप्तान स्टीव स्मिथ ने 141 रन और जोश इंग्लिस ने 102 रन की पारी खेली। वहीं ट्रैविस हेड ने 57 रन औऱ एलेक्स कैरी ने 46 रन का योगदान दिया। 

इसके जवाब  श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और दूसरे दिन के अंत तक मेजबान टीम ने 44 रन के स्कोर तक 3 विकेट गवा दिए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार