Mitchell Starc Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा है कि टखने की समस्या के चलते इस समय जारी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से नाम वापस लिया। साथ ही यह भी संकेत दिए कि 'व्यक्तिगत विचार' ने उनके टूर्नामेंट से नाम वापस लेने में अहम रोल निभाया। 

Advertisement

पिछले तीन महीनों में हुए ऑस्ट्रेलिया के सभी सात टेस्ट मैच खेलने वाले 35 वर्षीय स्टार्क ने जून में लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी फिटनेस को तवज्जो देना चुना. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की बजाय।

Advertisement

विलो टॉक पोडकास्ट पर बातचीत करते हुए स्टार्क ने कहा, “ कई कारण थे, कुछ व्यक्तिगत विचार थे। पूरे बॉर्डर गावस्तर ट्रॉफी के दौरान मुझे टखने में थोड़ा दर्द था, इसलिए मुझे उसे ठीक करना था।  निश्चित तौर पर हमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलना है औऱ उसके बाद वेस्टइंडीज दौरा है। ”

“ थोड़ा आईपीएल क्रिकेट भी है, लेकिन मेरे दिमाग में सबसे ऊपर टेस्ट फाइनल है। अपनी शरीर को सही करके अगले कुछ महीनों में कुछ क्रिकेट खेलना है औऱ फिर अपने आप को टेस्ट फाइनल के लिए तैयार करना है। हम लगातार दूसरी बार जीतने के मौके पर बैठे हैं।"

हालांकि स्टार्क ने अपने 'व्यक्तिगत विचारों' के बारे में विस्तार से बताने से परहेज किया।

बता दें कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के बाकी बचे मुकाबले भारी सुरक्षा के बीच खेले जाएंगे, क्योंकि देश में 1996 के बाद पहली बार कोई आईसीसी टूर्नामेंट हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी का हिस्सा है, जिसमें उसके अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका औऱ अफगानिस्तान है। 

Advertisement

मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का पेस अटैक बहुत कमजोर है। स्टार्क के अलावा चोट के चलते पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार