ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ।  इस मैच में 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 5वें ओवर में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने दो बड़े झटके दे दिए। उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli 4) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav 0) के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 

Advertisement

वहीं इससे पहले मार्कस स्टोइनिस से शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने आये ईशान किशन को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 3(8) रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन की ऱाह दिखा दी। इसके बाद स्टार्क ने 5वें ओवर में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रूप में बड़े झटके भारतीय टीम को दे दिए। 

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने 5वें ओवर की चौथी गेंद इनस्विंग गेंद डाली और कोहली ने फ्लिक करने की कोशिश की और गेंद सीधे जाकर उनके फ्रंट पैड पर लगी और अंपायर ने आउट भी दे दिया। कोहली को पता था कि वो स्टंप्स की लाइन में है इसलिए उन्होंने DRS नहीं लिया। ये वनडे में पहली बार है जब स्टार्क ने कोहली को आउट किया है। इसके बाद स्टार्क ने अगली ही गेंद पर स्टार्क ने एक और इनस्विंग गेंद डाली जिसे खेलने में सूर्या पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने DRS लिया और फैसला उनके पक्ष में गया और सूर्या गोल्डन डक बनाकर आउट हो गए। 

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 35.4 ओवरों में 188 के स्कोर पर लुढ़क गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 65 गेंद में 10 चौको और 5 छक्कों की मदद से 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जोश इंगलिस ने 26(27) और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 22(30) रन का योगदान दिया। 

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने लिए। उनके अलावा 2 विकेट रविंद्र जडेजा ने अपने खाते में जोड़े। वहीं एक-एक विकेट कुलदीप यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या लेने में सफल रहे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार