ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी 20 सीरीज के दौरान नए खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। स्टार्क का कहना है कि टीम में शामिल नए खिलाड़ियों के पास विंडीज के खिलाफ सीरीज से चयनकर्ताओं को लुभाने का अच्छा मौका है।

Advertisement

तेज गेंदबाज का मानना है कि लेग स्पिनर तनवीर संघा और तेज गेंदबाजों नाथन एलिस और वेस एगर के पास टी20 विश्वकप को देखते हुए खुद की पहचान बनाने का मौका रहेगा।

Advertisement

स्टार्क ने कहा, "पिछले सप्ताह जब हम वेस्टइंडीज जा रहे थे तो टीम काफी रिलेक्स थी। यह पहली बार नहीं था जब हम एक दूसरे से मिल रहे थे। जो खिलाड़ी टीम के साथ पहली बार जुड़े हैं, उनके लिए विश्वकप में जगह बनाने का यह अच्छा अवसर होगा।"

ऑस्ट्रेलिया ने अबतक टी20 विश्वकप का खिताब नहीं जीता है। वह 2010 और 2012 में उपविजेता रहा था जहां उसे क्रमश: इंग्लैंड और विंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

स्टार्क ने कहा, "विश्वकप के लिए यह अच्छी तैयारी होगी। कुछ चीजों की कोशिश करने के लिए यह अच्छा है। हम सीरीज जीतना चाहते हैं। यह एक उत्साहित सीरीज होने वाली है।" ऑस्ट्रेलिया और विंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नौ जुलाई को होगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार