Delhi Capitals Probable XI Vs RR, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 41वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच शुक्रवार, 01 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

काइल जेमीसन की जगह लेंगे मिचेल स्टार्क: दिल्ली कैपिटल्स के पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ काइल जेमीसन बेहद ही महंगे साबित हुए थे। आलम ये रहा था कि इस लंबे कद के बॉलर ने अपने कोटे के सिर्फ 3 ओवर डालकर 14 की इकोनॉमी से 42 रन (1 विकेट) लुटा दिए थे। ऐसे में अब DC की XI से उनका पत्ता कट सकता है।

Advertisement

उनकी जगह दिल्ली के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में ऑस्ट्रेलियाई घातक तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क को जगह मिल सकती है जो कि पूरी तरह फिट होने के बाद DC के स्क्वाड से जुड़ गए हैं। 36 साल के स्टार्क को कैपिटल्स की टीम ने पूरे 11 करोड़ 75 लाख रुपये में रिटेन किया है। वो 158 टी20 मैचों में 217 विकेट ले चुके हैं।

लुंगी एनगिडी के खेलने पर सस्पेंस: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी अपने सिर पर लगी चोट से उबर चुके हैं और नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं। ऐसे में DC फैंस ये जानना चाहते हैं कि वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि लुंगी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल के नियम के अनुसार जो खिलाड़ी सिर पर चोट लगने के बाद कंकशन नियम से बाहर होता है, उसे 7 दिन खेल से दूर रहना पड़ सकता है। अगर उन्हें खेलने की अनुमति मिल जाती है तो वो दुष्मंथा चमरी की जगह ले सकते हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दो ऑप्शन: दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के सामने जरूरत के अनुसार इम्पैक्ट प्लेयर चुन सकती है। इसके लिए उनके पास दो गज़ब के ऑप्शन हैं। अगर वो एक बल्लेबाज़ को टीम में लाना चाहते हैं तो वो आशुतोष शर्मा को चुन सकते हैं। दूसरी तरफ एक गेंदबाज़ की जरूरत पड़ने पर वो आकिब नबी को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में ऐड कर सकते हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, मिचेल स्टार्क/काइल जेमीसन, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा/लुंगी एनगिडी, थंगरासू नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा/आकिब नबी।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जेमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विपराज निगम, माधव तिवारी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार