भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की खबर आई है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की टीम में वापसी हो गई है और वह 17 दिसंबर से होने वाले एतेहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

स्टार्क भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के पहले मैच के बाद अपने परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने के कारण से अलग हो गए थे। उनके आने को लेकर कोई तारीख तय नहीं थी। 

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (13 दिसंबर) को एक बयान जारी कर कहा, “ स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट को बताया है कि वह एडिलेड में टीम के साथ जुड़ने को तैयार हैं। वह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए खेल रहे टेस्ट टीम के बाकी 4 सदस्यों के साथ सोमवार को एडिलेड पहुंचेंगे।” 

डे-नाइट टेस्ट मैच में स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 42 विकेट चटकाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर स्पिनर नाथन लियोन हैं, जिनके नाम 28 विकेट दर्ज हैं। 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशानी में है। ओपनर डेविड वॉर्नर और विल पुकवोस्की चोटिल होने के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर की जगह टीम में मार्कस हैरिस का वापसी हुई है। जो खराब फॉर्म से झूझ रहे जो बर्न्स के साथ मिलकर पारी की शुरूआत कर सकते हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार