Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने ब्रिस्बेन के गाब स्टेडियम में एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। स्टार्क इस डे-नाइट टेस्ट में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर रहे और उन्होंने 141 गेंदों में 13 चौकों की बदौलत 77 रन की पारी खेली।

Advertisement

इससे पहले स्टार्क ने पहली पारी में गेंदबाजी में भी धमाल मचाते हुए 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर

स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक डे-नाइट टेस्ट में पचास या उससे ज्यादा विकेट और पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इससे पहले श्रीलंका के दिलरुवान परेरा और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने यह कारनामा किया।

12 साल बाद हुआ ऐसा

Advertisement

12 साल बाद ऐसा हुआ जब एक ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ने एशेजसीरीज के एक टेस्ट में अर्धशतक जड़ने के साथ पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है। इससे पहले 2013 में इस मैदान पर ही मिचेल जॉनसन ने बल्लेबाजी में 64 रन बनाएथे औऱ गेंदबाजी में 42 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

स्टार्क के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन की विशाल बढ़त हासिल की।

पहली पारी में इंलैंड को 334 रन पर रोकने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 511 रन का विशाल स्कोर बनाया। स्टार्क के अलावा जेक वेदरल्ड ने 72 रन, मार्नस लाबुशेन ने 65 रन, एलेक्स कैरी ने 63 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 61 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार