Mitchell Starc No.1 Test Bowler: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) टेस्ट इंटरनेशनल के नए नंबर-1 गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत खत्म करके ये पॉजिशन हासिल की है, जो कि पिछले दो सालों से ICC रैंकिंग के अनुसार टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज़ थे।

Advertisement

36 साल की उम्र में बने नंबर-1: मिचेल स्टार्क ने हाल ही में मैके टेस्ट में बांग्लादेश के 10 विकेट चटकाए थे और इसी के बाद ICC टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला। वो तीसरी पॉजिशन से सीधा पहली पॉजिशन पर पहुंच गए। उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पछाड़कर ये कारनामा किया। अब उनके नाम 972 रेटिंग पॉइंट्स हैं। बुमराह दूसरे और हेनरी तीसरी पॉजिशन पर आ गए हैं।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मिचेल स्टार्क अपने करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग की पहली पॉजिशन पर आए हैं। हालांकि वो अपने 15 साल के टेस्ट करियर के दौरान ज्यादातर समय टॉप-10 में रहे हैं। पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वह टॉप-3 में पहुंचे थे, लेकिन अब पहली बार उन्होंने नंबर-1 की कुर्सी हासिल की है।

पैट कमिंस और नाथन लियोन को भी हुआ फायदा: ICC टेस्ट बॉलर्स की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन को भी फायदान हुआ है। पैट एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। वहीं नाथन लियोन (10 रैंकिंग) ने दो पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री ले ली है।

बताते चलें कि टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने भी लंबी छलांग लगाई है। रॉबिन्सन 15 पायदान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जोश टंग ने 16 पायदान की छलांग लगाकर 17वां स्थान हासिल कर लिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रविंद्र जडेजा नंबर-1 और ऋषभ पंत की हुई मौज: भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में नंबर-1 की पॉजिशन पर बने हुए हैं। पैट कमिंस को यहां भी फायदा हुआ है और वो एक स्थान ऊपर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। बात करें टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग की तो हैरी ब्रूक नंबर-1 की पॉजिशन पर है। वहीं ऋषभ पंत गॉल टेस्ट के बाद छह पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर आ गए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार