Mitchell Starc Record: पैट कमिंस (Pat Cummins) की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के टूर पर है जहां उन्हें शुक्रवार, 09 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (AUS vs SA Test) खेलनी है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर कुछ बेहद ही खास कीर्तिमान बना सकते हैं।

Advertisement

WTC में 250 विकेट: मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नंबर-1 गेंदबाज़ हैं। उन्होंने WTC में ऑस्ट्रेलिया के लिए 56 मैचों की 109 पारियों में 234 विकेट लिए हैं। साउथ अफ्रीका टूर पर उनके पास WTC में अपने 250 विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका है। उन्हें इस आंकड़ें तक पहुंचने के लिए 16 विकेट चटकाने हैं। वो WTC में 250 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन सकते हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर

  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 56 मैचों की 109 पारियों में 234 विकेट
  • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) - 54 मैचों की 100 पारियों में 228 विकेट
  • नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 57 मैचों की 101 पारियों में 228 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन (भारत) - 41 मैचों की 78 पारियों में 195 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह (भारत) - 42 मैचों की 79 पारियों में 185 विकेट
Advertisement

टेस्ट इंटरनेशनल में 450 विकेट: मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लीज़ेंड क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 107 टेस्ट में 445 विकेट ले चुके हैं। वो डरबन टेस्ट में पांच विकेट लेकर अपने 450 टेस्ट विकेट पूरे कर सकते हैं। मिचेल स्टार्क इस आंकड़ें तक पहुंचने वाले सिर्फ चौथे ऑस्ट्रेलियन होंगे।

अब तक सिर्फ महान शेन वॉर्न (708 टेस्ट विकेट), नाथन लियोन (571 विकेट), और ग्लेन मैक्ग्राथ ने ही (563 विकेट) ही ऑस्ट्रेलिया के लिए 450 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टेस्ट स्क्वाड बनाम साउथ अफ्रीका: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, निक मैडिनसन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड,ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), सैम हार्पर (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मैट रेन्शॉ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, कूपर कोनोली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार