Mitchell Starc All Time T20 XI: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बीच ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने अपनी ऑल टाइम टी20 इलेवन चुनी है। इस टीम में उन्होंने तीन भारतीय खिलाड़ी और एक महिला खिलाड़ी को शामिल किया है।

Advertisement

पत्नी एलिसा हीली को किया टीम में शामिल

Advertisement

मिचेल स्टार्क ने अपनी ऑल टाइम टी20 टीम चुनते हुए एक फीमेल क्रिकेटर को अपनी टीम में चुना जो कि कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी एलिसा हीली हैं। एलिसा हीली एक विकेटकीपर बैटर हैं और तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, हीली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कैप्टन भी हैं। मिचेल स्टार्क ने उन्हें अपनी टी20 टीम में जगह दी है।

ये इंडियन प्लेयर हैं मिचेल स्टार्क की पसंद

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपनी टीम चुनते हुए तीन इंडियन खिलाड़ियों को भी जगह दी है जो कि विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और जहीर खान हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम से मिचेल स्टार्क की पसंद सुनील नारायण और कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम से उन्होंने मार्कस स्टोइनिस और एंड्रयू साइमंड्स को चुना है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम से उन्होंने एबी डी विलियर्स, जैक कैलिस और डेल स्टेन को अपनी टीम में जगह दी है।

ये है मिचेल स्टार्क की ऑल टाइम टी20 टीम

Advertisement

सुनील नारायण, एलिसा हीली, विराट कोहली, मार्कस स्टोइनिस, कीरोन पोलार्ड, एंड्रयू साइमंड, एबी डी विलियर्स, जसप्रीत बुमराह, जैक कैलिस, डेल स्टेन, जैक कैलिस।

मार्कस स्टोइनिस ने भी चुनी टीम

ये भी जान लीजिए मार्कस स्टोइनिस ने भी अपनी ऑल टाइम टी20 टीम चुनी है। उनकी टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है जो कि महेंद्र सिंह हैं और वो ही टीम के कप्तान भी हैं।

Advertisement

मार्कस स्टोइनिस की ऑल टाइम टी20 टीम

Also Read: Live Score

क्रिस गेल, शेन वॉटसन, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), टिम डेविड, लसिथ मलिंगा, राशिद खान, मिचेल स्टार्क, शेन वॉन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार