Mitchell Starc Surpasses Mitchell Johnson: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मंगलवार (25 सितंबर) को चेस्टर ले स्ट्रीट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में 8 ओवर में 63 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे  में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मिचेल जॉनसन को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

स्टार्क के अब 123 मैच में 241 विकेट हो गए हैं और उन्होंने जॉनसन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने वनडे करियर मे 153 मैच में 239 विकेट हासिल किए थे। पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट को आउट कर स्टार्क ने यह कीर्तिमान बनाया। इसके बाद उन्होंने बेन डकेट को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया और विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 11 रन हो गया। 

Advertisement

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे ज्य़ादा विकेट लेने के मामले में  380 विकेट के साथ ग्लेन मैक्ग्राथ औऱ ब्रेट ली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं औऱ 291 विकेट लेकर शेन वॉर्न दूसरे नंबर पर हैं।

स्टार्क इस सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे, इसके बाद अगले दो वनडे मैचों में उन्होंने पांच विकेट चटकाए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 46 रन से हरा दिया। सीरीज में इंग्लैंड की यह पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। जिसमें एलेक्स कैरी ने 65 गेंदों में नाबाद 77 रन और स्टीव स्मिथ ने 82 गेंदों में 60 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही, लेकिन हैरी ब्रूक और विल जैक्स की जोड़ी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 156 रन जोड़े। ब्रूक ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 94 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली, वहीं जैक्स ने 82 गेंदों में 84 रन बनाए। 

Advertisement

37.4 ओवर के बाद बारिश के कारण मुकाबला रूका, लगातार तेज बारिश के कारण अंपायरों ने मुकाबला खत्म करने का फैसला किया गया। क्योंकि उस समय इंग्लैंड टीम डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 46 रन आगे थी, इसलिए उसे विजेता घोषित किया गया ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार