राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मिचेल स्टार्क और यशस्वी जायसवाल के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिली। जायसवाल ने स्टार्क का स्वागत छक्के से किया, लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने तुरंत जवाब देते हुए उसी ओवर में विकेट झटक लिया।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार (1 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बीच एक शानदार भिड़ंत देखने को मिली।
स्टार्क इस मैच में चोट के बाद लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे और इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे। ऐसे सभी की नजरें उन पर टिकी थीं। पारी की शुरुआत में ही जायसवाल ने बिना समय गंवाए आक्रामक अंदाज़ दिखाया। स्टार्क की पहली ही गेंद पर उन्होंने जोरदार शॉट खेलते हुए स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया।
लेकिन स्टार्क ने हार नहीं मानी और तुरंत वापसी की। अगली गेंद को जायसवाल ने डिफेंड किया, लेकिन तीसरी गेंद पर स्टार्क ने चालाकी दिखाते हुए लो फुल टॉस डाली। इस गेंद पर जायसवाल थोड़ा चौंक गए और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लग गई। गेंद हवा में ऊंची चली गई और खुद स्टार्क ने आसानी से कैच पकड़कर जायसवाल को पवेलियन भेज दिया। इस तरह जायसवाल की पारी सिर्फ 6 रन पर खत्म हो गई।
VIDEO:
स्टार्क ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 40 रन देकर अहम 3 विकेट झटके।
टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनेवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: डेविड मिलर, विपराज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार।