Mitchell Starc Unwanted Record: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए बेहद ही महंगे साबित हुए। यही वज़ह है अब उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
IPL में सबसे महंगा स्पेल: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 साल के मिचेल स्टार्क ने PBKS के सामने अपने कोटे के चार ओवर में 2 विकेट हासिल करके 57 रन दिए। गौरतलब है कि ये आईपीएल के इतिहास में मिचेल स्टार्क द्वारा फेंका गया सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में RCB के सामने ईडन गार्डन्स के मैदान पर 3 ओवर में 55 रन (एक विकेट) लुटाए थे।
टी20 फॉर्मेट में दूसरा सबसे महंगा स्पेल: मिचेल स्टार्क ने सिर्फ अपने IPL करियर का ही सबसे महंगा स्पेल नहीं डाला है, बल्कि ये उनके पूरे टी20 करियर का दूसरा सबसे महंगा स्पेल भी है। इससे पहले उन्होंने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्चे थे।
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाज़ का न्योता दिया था जिसके बाद मेहमान टीम ने कैप्टन श्रेयस अय्यर (36 गेंदों पर 59 रन) और प्रियांश आर्य (33 गेंदों पर 56 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी कैप्टन अक्षर पटेल (30 गेंदों पर 56 रन) और डेविड मिलर (28 गेंदों पर 51 रन) ने हाफ सेंचुरी बनाई जिसके दम पर मेजबान टीम ने 19 ओवर में 211 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से जीत दर्ज की।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि इस मुकाबले में मिली हार के बावजूद पंजाब किंग्स (11 मैचों में 13 अंक) की टीम टॉप-4 में बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स (12 मैचों में 10 अंक) सातवें पायदान पर है।