12 दिसंबर। पहले टेस्ट मैच में भारत की टीम कमाल करते हुए 31 रन से जीत पाने में सफल रही। भारतीय बल्लेबाजों ने एडिलेड टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की और कंगारू तेज गेंदबाजों का जमकर सामना भी किया।

Advertisement

खासकर भारतीय बल्लेबाजों ने मिचेल स्टार्क को ज्यादा घातक साबित नहीं होने दिया। पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट ले पाए तो वहीं दूसरी पारी में 3 विकेट लेने में सफस जरूर रहे लेकिन भारत के टॉप बल्लेबाजों को आउट कर पाने में असफल रहे थे।

Advertisement

ऐसे में कंगारू टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन काफी खफा हो गए और उन्होंने एक रेडियो पर जाकर मिचेल स्टार्क की बॉडी लैंग्वेज पर सवाल खड़े कर दिए।

इसके बाद जब कंगारू टीम पहला टेस्ट मैच हार गई तो मिचेल जॉनसन ने ट्विट करते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को पर्थ टेस्ट के लिए अच्छे से तैयारी करने को लेकर ट्विट किया।

जिसके बाद मिचेल स्टार्क की वाइफ एलीसा हेली ने मिचेल जॉनसन की इस ट्विट पर एक कॉमेंट कर जबाव दिया कि क्या आपकी तैयारी भी गुस्सा होने की हो रही है। इसके बाद मिचेल जॉनसन ने माहौल को संभाला और एक प्यारा  सा ट्विट करके उन सभी मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया।

फिर एली हेली ने भी इस मामले पर ज्यादा जोश नहीं दिखाया और मुस्कुराकर मामले को शांत किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैत 14 दिसंबर को पर्थ पर खेला जाना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार