नई दिल्ली, 5 मार्च| भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं।
Advertisement
मिताली ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है और उन्होंने इसमें कैप्शन में लिखा, " प्रत्येक साड़ी बहुत कुछ कहती है आपसे भी अधिक। यह आपको कभी भी आपको फिट होने के लिए नहीं कहती। चलिए इस वीमेन डे (इंटरनेशनल विमेंस डे 2020) एक अनमोल चीज की शुरूआत करते हैं। इस वीमेन डे अपनी शर्तो पर जीना शुरू करते हैं।"
Advertisement
मिताली की इस वीडियो को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर खूब सराहा है।
मिताली ने पिछले साल ही टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।