मेजर लीग क्रिकेट 2023 (MLC 2023) के छठे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से एमआई न्यूयॉर्क (एमआई New York) ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) को 105 रन के विशाल अंतर से हार का स्वाद चखा दिया। इस मैच में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेले गए इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन टिम डेविड के बल्ले से निकले। उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने 37 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली।

Advertisement

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अली खान, कॉर्न ड्राई और एडम ज़म्पा ने लिए। वहीं एक विकेट लॉकी फर्ग्यूसन लेने में कामयाब रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम 13.5 ओवरों में मात्र 50 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन उन्मुक्त चंद ने बनाये। उन्होंने 26 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच सका। 

एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट नोस्टुश केनजिगे, ट्रेंट बोल्ट, कागिसो रबाडा, एहसान आदिल और कायरन पोलार्ड ने लिए। 

टीमें

Advertisement

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, उन्मुक्त चंद,राइली रूसो, नितीश कुमार, जसकरण मल्होत्रा (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन (कप्तान), कॉर्न ड्राई, एडम ज़म्पा, लॉकी फर्ग्यूसन, अली खान। 

एमआई न्यूयॉर्क की प्लेइंग इलेवन: डेवाल्ड ब्रेविस, मोनांक पटेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कायरन पोलार्ड (कप्तान), टिम डेविड, हम्माद आजम, शयान जहांगीर, एहसान आदिल, ट्रेंट बोल्ट, कागिसो रबाडा, नोस्टुश केनजिगे। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार