निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के तूफानी अर्धशतक के दम पर एमआई न्यूयॉर्क ने रविवार (23 जुलाई) को खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2023 के 13वें मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम को 8 विकेट से हरा दिया। वॉशिंगटन के 160 रन के जवाब में न्यूयॉर्क ने 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। पूरन को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वॉशिंगटन ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।  ग्लेन फिलिप्स ने 47 रन औऱ कप्तान मोइजेस हेनरिक्स ने 32 रन बनाए।  

Advertisement

एमआई न्यूयॉर्क के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 2 विकेट, ट्रेंट बोल्ट, डेविड विजे, राशिद खान और नोस्टुश केन्जिगे ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क की शुरूआत धमाकेदार रही। शयान जहांगीर और मोनांक पटेल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 67 रन जोड़े। जहांगीर ने 21 गेंदों में 29 रन औऱ पटेल ने 29 गेंदों मे 44 रन बनाए।

पूरन ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए 33 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 52 रन उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज से बनाए। वहीं पोलार्ड ने 10 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए।  दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदारी हुई।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

वॉशिंगटन के लिए अकील होसैन और डेन पीट ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार