इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) कोविड-19 पॉजिटिव के कारण श्रीलंका दौरे पर गुरुवार से होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने इसकी पुष्टि की है। 33 वर्षीय मोइन श्रीलंका दौरे पर पहुंचने के बाद चार जनवरी को हंबनटोटा हवाई अड्डा पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और वह 10 दिनों के लिए खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखे हुए हैं।

Advertisement

क्रिस वोक्स भी मोइन के संपर्क में आए थे और वह भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन में थे। लेकिन अब वह आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं। लेकिन सिल्वरवुड का कहना है कि वोक्स के लिए पहले टेस्ट तक तैयार होना मुश्किल है।

Advertisement

सिल्वरवुड ने कहा, "मोइन पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि वह अभी भी आइसोलेशन में हैं और अच्छी स्थिति में नहीं हैं। वह शारीरिक रूप से अच्छे हैं, लेकिन मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है।"

वोक्स ने अपना सेल्फ आइसोलेशन शनिवार को पूरा कर लिया था और वह टीम के साथ भी जुड़ गए थे और अब वह सोमवार को टीम के साथ ट्रेनिंग में भाग लेंगे।

 

मोइन इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं, कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना पिछला टेस्ट मैच 2019 में एशेज सीरीज में खेला था।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज गॉल में खेली जाएगी। पहला टेस्ट 14 जनवरी से होगा। श्रीलंका दौरा खत्म करने के बाद इंग्लिश टीम 26 जनवरी को भारत पहुंचेगी और चार टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार