भारत के खिलाफ 12 अगस्त से लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) को टीम में शामिल किया है। मोइन मंगलवार (10 अगस्त) को टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बता दें कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स इस सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड ने नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में किसी प्रमुख स्पिनर को जगह नहीं दी थी। पहला टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ पर खत्म हुआ। 

Advertisement

मोइन ने पिछले 23 महीनों में सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है, लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मोइन फिलहाल द हंर्डेड में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेल रहे हैं। मोइन ने सोमवार को 23 गेंदों में तूफानी अर्धशतक भी ठोका और उनकी कप्तानी में बर्मिंघम की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

मोइन ने इस साल फरवरी में भारत के खिलाफ चेन्नई में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट चटकाए थे। लेकिन इंग्लैंड की रोटेशऩ पॉलिसी के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे। 

2019 एशेस सीरीज के बाद मोइन का यह इंग्लैंड की सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच होगा। उन्होंने अब तक खेले गए 61 टेस्ट मैच में 36.24 की औसत से 189 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में 2831 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 155 रन है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार