भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाद पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) की सराहना करते हुए कहा है कि वह अपनी टीम के गेम चेंजर रहे। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके की टीम दिल्ली के बाद 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर थी। आईपीएल 2021 के सीजन को कोरोना वायरस के कारण स्थगित किया गया था।

Advertisement

मोइन ने इस सीजन में छह मैचों में 34.33 के औसत से 206 रन बनाए और पांच विकेट लिए थे।

Advertisement

पार्थिव ने कहा, "मेरे ख्याल से मोइन सीएसके के लिए गेम चेंजर रहे। वह ओपनिंग करने भी उतर सकते थे और नंबर-3 पर भी खेल सकते थे। उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी। उनको इस तरह खेलते देखना सुखद था।"

उन्होंने कहा, "अच्छी तरह वापसी करना महत्वपूर्ण था। सीएसके के साथ यही हुआ। ओपनरों ने काफी अच्छा किया लेकिन मध्यक्रम महत्वपूर्ण था।"

पाíथव ने धोनी की कप्तानी को भी श्रेय दिया और कहा कि धोनी ने बल्लेबाजी क्रम का निर्णय लिया और मोइन को तीसरे नंबर पर भेजना महत्वपूर्ण रहा।

पार्थिव ने कहा, "सभी को लगा था कि सुरेश रैना नंबर-3 पर उतरेंगे, लेकिन इस स्थान पर मोइन उतरे। धोनी को पता था कि क्या परिवर्तन करने है। सभी को लगा कि धोनी नंबर-4 और पांच पर आएंगे लेकिन वह निचले क्रम पर उतरे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार