पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज़ में यूएसए के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के चलते ही पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और आलम ये है कि पाकिस्तानी फैंस अभी तक उस हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

Advertisement

इसी बीच पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने एक बार फिर से पाकिस्तानी फैंस को यूएसए के खिलाफ मिली हार की यादें ताजा कर दी हैं और एक ऐसी भविष्यवाणी कर दी जो शायद किसी पाकिस्तानी फैन को पसंद नहीं आएगी। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) से हार जाएगा।

Advertisement

मोहम्मद आसिफ ने नकाश खान शो पर कहा, "हमें यूएसए ने हराया, जो अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे थे। वो क्वालीफाई नहीं कर पाए, लेकिन मेजबानों में से एक होने के कारण वो उस टूर्नामेंट में खेले। जिस तरह से इस समय पाकिस्तान को हराया जा रहा है, मुझे यकीन है कि अगले वर्ल्ड कप में यूएसए उन्हें फिर से हराएगा। 2026 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान, कोच और खिलाड़ियों को बदलना चाहिए। योजना दो साल के लिए होनी चाहिए और मुख्य टीम को अंतिम रूप देने से पहले 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाना चाहिए। हम वही गलतियां दोहरा रहे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने बहुत सुधार किया है, लेकिन हम अभी भी वही हैं।"

आपको बता दें कि पाकिस्तान के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश से पहली बार हार का सामना करना पड़ा। दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। अब पाकिस्तान को अपनी सरज़मीं पर टेस्ट सीरीज हार से बचने के लिए हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच जीतना होगा। अगला मैच शुक्रवार 30 अगस्त से खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार