Mohammad Asif was the toughest bowler to face says Hashim Amla: साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) की तारीफ करते हुए उन्हें गेंद का जादूगर करार दिया। अमला ने कहा कि आसिफ के खिलाफ खेलने में उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल पेश आती थी। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान कमेंटेटर मार्क निकोलस द्वारा पूछे गए सवाल पर सवाल पर अमला ने इस बात का खुलासा किया। 

Advertisement

अमला ने कहा, “ पाकिस्तानी गेंदबाज मुझे सबसे ज्यादा मुश्किल में डाला। वह गेंद के साथ एक जादूगर थे। उनकी गेंदबाजी देखने में आनंद आता था, लेकिन उनका सामना करने में नहीं।”

Advertisement

अमला ने बताया कि वह पकड़ नहीं पाते थे कि आसिफ इन-स्विंगर डालेंगे या आउट-स्विंगर।

अमला ने कहा,“ आसिफ का सामना करना सबसे मुश्किल था। मैं खुद को इन-स्विंगर के लिए तैयार रखता था तो वह आउटसाइड एज से मुझे मात दे देते थे। जब मैं खुद को आउट-स्विंगर के लिए तैयार करता था, तो गेंद इनसाइड ऐज लेकर गिल्लियां उड़ा देती थी।” 

आसिफ ने पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट, 38 वनडे औऱ 11 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल, जिसमें उनके नाम क्रमश: 106, 46 और 13 विकेट दर्ज थे। लेकिन 2010 के स्पॉट फीक्सिंग मामल में फंसने के बाद आसिफ के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर बैन लग गया था। 

पांच साल का बैन झेलने के बाद आसिफ ने पाकिस्तान की नेशनल टीम में वापसी करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट मे अपने दमदार प्रदर्शन कर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर आर्कषित करने में नाकाम रहे। 

Advertisement

गौरतलब है कि अमला साउथ अफ्रीका के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 9282, 8113 और 1277 रन दर्ज हैं। अमला ने अगस्त 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार