इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। हफीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

हफीज ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज साकिब महमूद के खिलाफ बेहतरीन छक्का जड़कर टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हफीज पुरुष टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन के साथ 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 
बता दें कि हफीज के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 54 विकेट भी दर्ज हैं।

Advertisement

इस पारी के बाद हफीज के नाम इस फॉर्मेट में 93 मैचों में 2061 रन हो गए हैं। 

 

हफीज पाकिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले उनके ही साथी ऑलराउंडर शोएब मलिक (2329) ने यह कारनामा किया था। 

वहीं टी-20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल ने वाले दुनिया के नौंवे खिलाड़ी हैं। विराट कोहली (2794),रोहित शर्मा (2773),मार्टिन गुप्टिल (2536),शोएब मलिक, डेविड वॉर्नर (2207), इयोन मॉर्गन (2152),ब्रैंडन मैकुलम (2140) औऱ पॉल र्स्टलिंग (2124) ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार