मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez ) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जोहान्सबर्ग बफेलोज ने शुक्रवार (21 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए जिम एफ्रो टी-20 लीग के तीसरे मुकाबले में बुलावायो ब्रेव्स को 10 रन से हरा दिया। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बुलावायो की टीम 9 विकेट गंवाकर 95 रन ही बना सकी। 42 साल के हफीज ने 2 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जोहान्सबर्ग की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे मुश्फिकुर रहीम ने 23 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। इसके अलावा टॉम बैंटन ने 18 गेंदों में 34 रन की पारी खेली।

Advertisement

बुलावायो के लिए तस्कीन अहमद ने 3 विकेट, सिकंदर रजा, ब्यू वेबस्टर और फरज अकरम ने 1-1 विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बुलावायो की आधे से ज्यादा टीम 35 रन के कुल स्कोर तक आउट होकर पवेलियन लौट गई। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्यू वेबस्टर ने 22 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। टीम के 6 बल्लेबाज 0 के स्कोर पर आउट हुए।

जोहान्सबर्ग के लिए हफीज के अलावा वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा ने 3 विकेट और विक्टर न्याउची ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार