19 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के बेहतरीन फील्डरों में से एक मोहम्मद कैफ एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। मोहम्मद कैफ इस सीजन रणजी टॉफी में छत्तीस गढ़ की राज्य क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर खेलेगें।

Advertisement

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की टीम इस बार रणजी ट्रॉफी में पहली बार खेलेगी। ऐसे में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अधिकारियों और कोच सुलक्ष्ण कुलकर्णी के साथ बात- चीत करने के बाद कैफ को छत्तीसगढ़ टीम का कप्तान बनाया गया। वेस्टइंडीज में विराट एंड कंपनी को मिला यह खास तोहफा

Advertisement

मोहम्मद कैफ ने इस बात का खुलासा सोशल साइट्स पर किया। उन्होंने ट्विट करते हुए एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है छत्तीसगढ़ का पहला कप्तान नियुक्त होने पर मैं बेहद ही खुश हूं  और साथ ही अपने क्रिकेट करियर की नई यात्रा को लेकर बेहद ही उत्सुक हूं। छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने को उत्साहित हूं।

आपको याद हो कि मोहम्मद कैफ इस समय 35 साल के हैं और उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट मैच में कुल 624 रन बनाए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ 148 रन उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है। इसके अलावा 125 वनडे मैचों में 2753 रन भी बनाए। जिसमें दो सेंचुरी और 17 अर्धशतक शामिल है।

मोहम्मद कैफ के ट्विट को यहां देखें-

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार