LLC 2024: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) फील्डिंग और फिटनेस का जलवा अभी भी बरकरार है, जिसका नमूना देखने को मिला गुरुवार (26 सितंबर) को साउदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात जायंट्स के बीच जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में खेले गए लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के छठे मुकाबले में। 43 साल के कैफ ने इस मुकाबले में बाउंड्री लाइन के पास हैरतअंगेज कैच लपका। 

Advertisement

शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैमिल्टन मसाकाद्जा ने एसएस कादरी द्वारा डाले गए पारी के दसवें ओवर की चौथी गेंद पर डीप मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट खेला। वहां कैफ ने पीछे की तरफ दौड़कर कैच लपका। ऐसा लग रहा था कि कैफ बाउंड्री से टकरा जाएंगे, लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया। कैफ की इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Advertisement

मसाकाद्जा  ने 27 गेंदों 41 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके औऱ दो छक्के जड़े।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउदर्न सुपर स्टार्स ने शिखर धवन की कप्तानी वाली गुजरात की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद गुजरात ने 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। जिसमें शिखर धवन ने 43 गेंदों में पांच चौकों की बदौलत 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और खिलाड़ी बड़ा योगदान नहीं दे पाया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में साउदर्दन सुपरस्टार्स की टीम ने 14.3 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान श्रीवत्स गोस्वामी ने 38 गेंदों में नाबाद 48 रन  की पारी खेली, जिसमें छह चौके जड़े। गोस्वामी और मसाकाद्जा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रन की शानदार साझेदारी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार