नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.) । भारतीय टीम की तरफ से खेल चुके उत्तर प्रदेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ ने अब अपने गृह राज्य को अलविदा कहकर अगले रणजी सत्र में आंध्र की तरफ से खेलने का फैसला किया है। भारत की तरफ से 13 टेस्ट और 125 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कैफ ने मार्च 1998 के बाद उत्तर प्रदेश का 85 रणजी मैचों में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 160 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 9277 रन बनाये है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तरफ से अपना आखिरी रणजी मैच इस साल के शुरू में जनवरी में कर्नाटक के खिलाफ बेंगलूर में खेला था। कैफ एक अगस्त से आंध्र प्रदेश की रणजी टीम के कप्तान और मेंटर होंगे।

Advertisement

इस बाबत उन्होंने आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ से दो वर्ष का करार किया। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के रहने वाले कैफ जल्द ही आंध्र प्रदेश पहुंच कर उनकी टीम का हिस्सा होंगे। कैफ ने आज बताया कि वह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को मौका मिले। उन्होंने कहा, ''मैंने उत्तर प्रदेश की तरफ से काफी क्रिकेट खेली है। अब यहां नये खिलाड़ियों को मौका देना चाहिये। शुरू में शुरू में जब सुरेश रैना, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार आये थे तो उन्हें क्रिकेट की बारीकियां हम लोगों ने ही सिखाई थी अब मुझे लगता है आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये तैयार करने का समय आ गया है।’’

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार