इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में जब से हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं तब से इस टीम के हाल बेहाल हो रख हैं। पांड्या की कप्तानी में टीम 7 में से 3 मैच ही जीत पाई है और पंजाब के खिलाफ बीती रात (18 अप्रैल)  भी जीत बहुत मुश्किल से मिली। इस मैच के दौरान भी फैंस पांड्या को ट्रोल करते हुए नजर आए।

Advertisement

इस मैच के बाद किसी और ने नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसके चलते सोशल मीडिया पर फिर से बवाल मच गया है। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की ताज़ा इंस्टा स्टोरी को देखकर पता चलता है कि वो नए कप्तान के खिलाफ हो गए हैं।

Advertisement

नबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फैन की पोस्ट को शेयर कर दिया जिसमें नबी को गेंदबाजी नहीं देने के लिए हार्दिक की आलोचना की गई थी। पंजाब पर मुंबई की 9 रन की जीत में नबी ने दो शानदार कैच लपके और एक बल्लेबाज को रन आउट भी किया लेकिन हैरानी की बात ये रही कि हार्दिक ने नबी को एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं दी जिससे हर कोई हैरान था। यही कारण रहा कि फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की लेकिन लगता है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान के इस फैसले से नबी भी खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने भी इस फैन की पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर कर दिया।

Also Read: Live Score

हालांकि, नबी की ये पोस्ट मुंबई इंडियंस के लिए अधिक समस्याएं पैदा कर सकती है, क्योंकि सभी खिलाड़ियों को एक ही पेज पर लाना मुश्किल है। फैंस पहले से ही हार्दिक पांड्या के खिलाफ नजर आ रहे हैं और नबी की नाराजगी से ये फैंस और नाराज हो सकते हैं ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि एमआई नबी के गुस्से पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार